फ़रवरी 4, 2010
थोडा फासला ज़रूरी है
कुरबतें हैं फिर भी एक दूरी है,
इश्क में थोडा फासला ज़रूरी है|
सितम आपके सब सर आँखों पर,
हमने तो आपकी हर सज़ा कबूली है|
इश्क में थोडा फासला ज़रूरी है…
लहरों से बहते रहने की फितरत,
हुनर है उसका या मजबूरी है|
इश्क में थोडा फासला ज़रूरी है…
जब सब कह दिया उससे फिर,
जाने बात कौन सी अधूरी है|
इश्क में थोडा फासला ज़रूरी है…
कोई देखे दुनिया तेरी आँखों से ‘वीर’,
तलाश जारी है, कोशिश पूरी है|
इश्क में थोडा फासला ज़रूरी है…